NEET PG 2023 Result Updates: क्या इस बर्ष भी 10 दिन में जारी होगा नीट पीजी का रिजल्ट? जानें बीते बर्ष का कट ऑफ स्कोर

NEET PG 2023 Result Updates: क्या इस बर्ष भी 10 दिन में जारी होगा नीट पीजी का रिजल्ट? जानें बीते बर्ष का कट ऑफ स्कोर

NEET PG 2023 Result Updates: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के कई स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने इसमें भाग लिया है।
परीक्षा के प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही प्रतिक्रिया के लिए चार अंक प्राप्त होंगे, और प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

NEET PG 2023 Result Updates
NEET PG 2023 Result Updates

NEET PG 2023 Result Updates का CutOff स्कोर

बीते बर्ष, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की तरफसे नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी घोषित की थी। इस साल भी ऐसा ही होगा।
बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, एवं यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए कट ऑफ 260 रही थी।

NEET PG 2023 Result Updates 10 दिन में जारी होगा ?

15 मार्च तक NEET PG 2023 का परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाने की उम्मीद है। बीते साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2022 प्रवेश परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 10 दिन में घोषित कर दिया था।
इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एनबीईएमएस की सराहना भी की थी। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे उम्मीदवार अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।

NEET PG 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी

नीट पीजी 2023 परीक्षा उत्तर कुंजी के वितरण की डेट एवं समय अभी तक एनबीई द्वारा सार्वजनिक नहीं किया गया है। परन्तु , एनबीईएमएस की ऑफिसियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर ही NEET PG 2023 उत्तर कुंजी अथबा रिजल्ट के बारे में सभी अपडेट प्रदान किए जा सकते हैं।

Important Links

Home page newClick Here
Official Websitenew
Click Here

Letest Update

Leave a Comment