Farmer Success Story 2023: लाखों रूपए की नौकरी छोड़के हरीश धनदेव बने करोड़पति, कमा रहे हैं महीने के करोड़ों।

Farmer Success Story 2023: आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। जीवन में अगर कुछ बड़ा हासिल करना है, तो कुछ परेशानियॉं उठानी ही पड़ते है। कुछ ऐसा ही किया एक 24 वर्षीय इंजीनियर हरीश धनदेव ने। जिन्‍होंने 2013 में अपनी अच्छी खासी सरकारी नौकरी छोड़ कर एलोवेरा (घृतकुमारी) की खेती करने लगे। आज वह एक कंपनी के मालिक हैं, जिसका कारोबार करोड़ों में है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में लोगों की कृषि में रूचि कम होती जा रही है। ऐसे में इंजीनियर से किसान बने हरीश धनदेव एक प्रेरणा हैं उन सभी युवाओं के लिए जो कृषि क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

Farmer Success Story 2023
Farmer Success Story 2023

कौन है किसान हरीश धनदेव (Farmer Success Story 2023)

हरीश धनदेव राजस्थान के रहने वाले हैं। वे पहले सरकारी इंजीनियर थे। उनकी पोस्टिंग जैसलमेर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर के पद पर थी। लेकिन उनका मन नौकरी करने में नहीं लगा। इसलिए उन्होंने जूनियर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और गांव में आकर एलोवेरा की खेती करने लगे। इससे उनकी जिन्दगी ही बदल गई है। आज वे एलोवेरा बेचकर लखपति नहीं बल्कि करोड़पति बन गए हैं।

एलोवेरा की खेती से उद्यमी बन गए (Farmer Success Story 2023)

हरीश धनदेव का कहना है कि वह एक दिन दिल्ली में एक कृषि प्रदर्शनी में गए थे। प्रदर्शनी में जाने के बाद हरीश धनदेव का नौकरी से मोह भंग हो गया। हरीश धनदेव ने खेती करने के सपने को पूरा करने के लिए नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया। फिर, जैसलमेर मैं स्थित अपने गांव में आकर 120 एकड़ भूमि पर एलोवेरा की खेती प्रारम्भ कर दी। हालांकि, राजस्थान में ज्यादातर किसान बाजरा, मक्का और गेहूं जैसे परंपरागत फसलों की खेती करते हैं। लेकिन हरीश धनदेव ने औषधीय फसलों की खेती ऐसा करने का फैसला किया और आज वह न केवल किसान बल्कि एलोवेरा की फसल से उद्यमी भी बन गए हैं।

एलोवेरा की पूरी फसल को व्यापारी हाथों हाथ खरीद लेते हैं

महत्ब्पूर्ण बात यह है कि हरीश धनदेव एलोवेरा की केवल एक किस्म बार्बी डेनिस की ही खेती करते हैं। इस किस्म की मांग हांगकांग, ब्राजील एवं अमेरिका में बहुत है। बार्बी डेनिस एलोवेरा का उपयोग लक्जरी कॉस्मैटिक्स प्रोडक्ट्स में रॉ मटेरियल के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि उनके खेत में उगाई गई एलोवेरा की फसल को व्यापारी हाथों हाथ खरीद लेते हैं।

हरसाल का टर्नओवर 2 से 3 करोड़ रुपए (Farmer Success Story 2023)

हरीश जैसलमेर जिले में ही नेचरेलो एग्रो नाम से खुद की अपनी एक कंपनी खोली है। हरीश ने एलोवेरा के 80,000 पौधों से खेती की शुरुआत की थी। अब उनके खेत में लाखों की संख्या में एलोवेरा के पौधे लगे हुए हैं।

धनदेव पतंजलि को डायरेक्ट एलोवेरा के ऑफिसियल सप्लाई करते हैं। इससे उनकी कंपनी को बेहद अधिक लाभ हो रहा है। हालाँकि अब धनदेव ग्लोबल ग्रुप चलाने वाले और दुनिया भर में एलोवेरा का निर्यात करने वाले करोड़पति किसान बन गए हैं । उनका सलाना का टर्नओवर 2-3 करोड़ रुपये का है।

हरीश धनदेव ने दी किसानों को प्रेरणा (Farmer Success Story 2023)

हरीश बताते हैं, “कि उन्‍हें उन तीन लकड़हारों की कहानी याद हो आयी, जिन्हें कुल्हाड़ी दे कर 3 घंटे में पेड़ काटने को कहा गया था। उनमें से दो लकड़हारे तेजी से कुल्हाड़ी लेकर पेड़ काटने में जुट गए जबकि तीसरे लकड़हारे ने 2 घंटे तक अपनी कुल्हाड़ी को धार दिया अथबा उसके बाद पेड़ को काटना प्रारम्भ किया और लास्ट में जीत इसी तीसरे लकड़हारे की हुई। काम करने की योजना और प्राथमिकता का क्रम तय करना ज़रूरी है तभी आप उसका मन मुताबिक़ फल पा सकते हैं। जिन कृषकों को उन्होंने देखा था उनमें इस योग्यता की कमी थी।

Important Links: Farmer Success Story 2023

HomeClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment